संकल्प यात्रा आज बूंदी पहुंचेगी
बूंदी. फार्मासिस्ट जागृति संस्था की संकल्प यात्रा गुरुवार दोपहर तीन बजे बूंदी पहुंचेगी। जिलाध्यक्ष दीपक खटाणा ने बताया कि यात्रा में प्रदेशाध्यक्ष सर्वेश्वर शर्मा, उपाध्यक्ष सुरेश देव, महासचिव नवीन शर्मा, सलाहकार शिवकरण मील, प्रदेश मंत्री दिनेश धाबाई शामिल रहेंगे। यात्रा के बूंदी पहुंचने के बाद प्रदेश पदाधिकारियों के नेतृत्व में दवा वितरण, भंडारण के मामले में हो रहे उल्लंघन को रोकने के लिए प्रशासन को ज्ञापन दिया जाएगा।