पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कर्फ्यू में 12 घंटे ढील नैनवां में खुले बाजार

कर्फ्यू में 12 घंटे ढील नैनवां में खुले बाजार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नैनवां| बूंदीजिले के नैनवां खानपुरा में पांचवें दिन बुधवार सुबह 7 से शाम 7 बजे तक कर्फ्यू में ढील दी गई। इस दौरान शांति बनी रही। शहर के बाजार ढाई घंटे की देर से सुबह साढ़े दस बजे खुले।

बुधवार सुबह 8 बजे दुकानदारों ने बाजार में दुकानें नहीं खोली, एकाध दुकानें खुली वह भी वापस बंद हो गई। इसके बाद सुबह साढ़े दस बजे से शहर के बाजार खुल गए। दिन भर ढील के दौरान जनजीवन रोजमर्रा की तरह चलता नजर आया आर हालात सामान्य देखने को मिले। एएसपी सुधीर जोशी ने बताया कि आगामी आदेश तक कर्फ्यू में सुबह से शाम तक 12 घंटे ढील जारी रहेगी। हालात सामान्य है। दिन में धारा 144 लागू रहेगी। मंगलवार को कलेक्टर की ओर से आयोजित की गई बैठक के बाद स्थिति में सुधार हो रहा है। कलेक्टर आनंदी, एडीएम सहित अधिकारी भी दिनभर शहर में रुके रहे और हालात पर निगरानी रखी।

बामनगांवबंद रहा

शहरमें गत दिनों हुई घटना के बाद पुलिस प्रशासन द्वारा निर्दोष लोगों, महिलाओं के साथ मारपीट करने और मुकदमे लादने के विरोध में बुधवार को बामनगांव बंद रहा। लोगों ने पूर्व सरपंच राकेश शर्मा, अशोक शर्मा, सत्यनारायण धाकड़, आशाराम गुर्जर के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम बामनगांव पटवारी को ज्ञापन दिया। इसमें पूरे मामले की जांच कराने तथा दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

मेले में होने वाले कार्यक्रम स्थगित

नैनवां। शहर में ढील के दौरान खुले बाजार। इस दौरान मार्केट में चहल-पहल रही।

नैनवां थानाधिकारी लाइन हाजिर