- Hindi News
- कार की टक्कर से ऑटो सवार 3 स्कूली बच्चे घायल
कार की टक्कर से ऑटो सवार 3 स्कूली बच्चे घायल
हादसा| छत्रपुरा में बुधवार दोपहर को ऑटो बच्चों को छोड़ने जा रहा था तभी सामने से रही कार ने मारी टक्कर, ऑटो में सवार तीन बच्चे चालक घायल हो गए, परिजनों ने राहगीरों की मदद से घायलों को निजी जिला अस्पताल में करवाया भर्ती
^जुलाई में जिला शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखकर कहा गया है कि उनके अधीन संस्थाओं को स्कूली विद्यार्थियों के परिवहन में काम लिए जाने वाले वाहनों में नियमों की पालना करने की सुनिश्चितता की जाए। गत माह ही करीब दस वाहनों के क्षमता से अधिक बच्चे बिठाने पर चालान किया गया है। वैसे स्कूल संचालक अभिभावकों को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए बच्चों को परमिटधारी बालवाहिनी में ही स्कूल भेजें। - महावीरपंचौली, जिलापरिवहन अधिकारी, बूंदी
^डीटीओसे ऐसा पत्र आया है, तो सभी संस्थाओं को सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन की पालना सुनिश्चित करने के लिए पाबंद किया जाएगा। - पारसचंदजैन, जिलाशिक्षा अधिकारी, बूंदी
दुर्घटना में क्षतिग्रस्त हुआ ऑटो।
दुर्घटना में घायल हुआ छात्र दीपक निजी अस्पताल में भर्ती।
बूंदी। बुधवार दोपहर कार-ऑटो की भिड़ंत में घायल हुए बच्चों से जानकारी लेते पुलिसकर्मी।
भास्कर न्यूज|बूंदी
खोजागेटरोड स्थित आदर्श विद्या मंदिर प्राइमरी स्कूल के विद्यार्थी दोपहर करीब 12 बजे ऑटो से घर जा रहे थे। छत्रपुरा पहुंचकर ऑटो बच्चों को उतारने के लिए रुकने ही वाला था कि सामने से रही कार ने उसमें टक्कर मार दी। इससे ऑटो चालक नैनवां रोड निवासी कालूसिंह (50), तिरुपति विहार छत्रपुरा निवासी नर्सरी का छात्र दीपक सैनी (6) पुत्र विनोद सैनी, कृष्णा नगर छत्रपुरा निवासी कक्षा पांच का छात्र शेखर (11) पुत्र दुर्गाशंकर धाभाई कक्षा 2 में पढ़ने वाली उसकी बहन कोमल घायल हो गए।
घटना का पता लगने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और राहगीरों की मदद से निजी अस्पताल ले गए। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद चालक भाई-बहन को परिजन जिला अस्पताल ले आए, जहां उनका उपचार किया गया। उधर, इसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की।
क्याकहते हैं परिजन
छात्रदीपक सैनी के पिता विनोद सैनी ने बताया कि ऑटो चालक बच्चे को उतरने के लिए रोड किनारे रुकने वाला था कि सामने से रही कार ने टक्कर मार दी। इसी तरह शेखर कोमल के पिता दुर्गाशंकर ने बताया कि बच्चों को घर तक छोड़ने स्कूल ले जाने के लिए हर महीने प्रति ब