- Hindi News
- पुलिस ने की मारपीट, घायलों ने दायर किए तीन इस्तगासे
पुलिस ने की मारपीट, घायलों ने दायर किए तीन इस्तगासे
गतदिनों पुलिस द्वारा की गई मारपीट के मामले में पीड़ित लोगों ने बुधवार को कोर्ट में तीन इस्तगासे पेश किए। इन पर 19 सितंबर को सुनवाई होगी। बूंदी निवासी हरलाल बैरवा ने बताया कि वह नैनवां मेले में हर्बल प्रोडक्ट रेडीमेड की दुकान चला रहे थे। शनिवार सुबह चार पुलिस वालों ने उसके साथ लाठियों से मारपीट की। इससे एक हाथ में फ्रैक्चर हो गया।
शहर के टोडापोल निवासी प्रेमबाई ने बताया कि शुक्रवार रात एक बजे पुलिस उसके घर में घुस गई और उसके साथ मारपीट की। इससे आंख के नीचे चोट आई और एक दांत हील गया। साथ ही पुलिस ने घर पर सो रहे उसके पुत्र विनोद को पीटा और उसे पकड़ कर थाने ले गई। यह स्थिति देखकर वह बेहोश हो गई। पुलिस वालों ने गाली-गलौच की।
शहर के वार्ड सात निवासी उच्छब लाल ने बताया कि शनिवार सुबह उसका भाई बंटी उर्फ विजय घर से कहीं जा रहा था। तभी पुलिस ने उसके साथ डंडों से मारपीट की, जिससे उसके हाथ में फ्रैक्चर हो गया। वह बीच-बचाव करने आया तो उसके साथ भी मारपीट की। अधिवक्ता शंभूलाल नागर ने बताया कि मारपीट करने के आरोप में इन घटनाओं को लेकर सीआई बदन सिंह मीणा सहित तीन-चार पुलिसकर्मियों के खिलाफ न्यायालय में इस्तगासा पेश किया है। इन पर 19 सितंबर को सुनवाई होगी।