नैनवां, खानपुरा की घटनाओं की निंदा की
बूंदी. नैनवांखानपुरा में पिछले दिनों हुई घटनाओं की कांग्रेसजनों ने निंदा करते हुए लोगों से भाईचार , शांति बनाए रखने की अपील की है। पीसीसी सदस्य नवेद कैसर लखपति ने कहा कि बूंदी कौमी एकता और सद्भावना के रूप में पहचाना जाता है। ऐसे में कुछ असामाजिक तत्व इस तरह की हरकते करके यहां का माहौल बिगाड़कर अशांति पैदा करना चाहते हैं। उन्होंने नैनवां क्षेत्र के बाशिंदों को ऐसे लोगों से सतर्क रहने का आह्वान किया। जिला कांग्रेस सचिव भंवरलाल मीणा, भंवर गुर्जर, इश्तियाक अली, दिनेश शर्मा, लक्ष्मण बैरवा ने भी पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच करने निर्दोष लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने की मांग की है।