शिक्षक संघ संरक्षक बने रमेशकुमार
बूंदी. राजस्थानशिक्षक संघ सियाराम तालेड़ा उपशाखा अध्यक्ष मांगीलाल शर्मा ने कार्यकारिणी का गठन किया है। इसमें संरक्षक रमेशकुमार नायक, मोडूलाल मीणा, महावीरप्रसाद शर्मा, महामंत्री विनोदकुमार जांगिड़, उपाध्यक्ष राजेश कुमार गौतम, प्रवीण नामा, महिला उपाध्यक्ष सुगना बाई, सभाध्यक्ष सियाराम मेहरा, कोषाध्यक्ष लोकेश सोनी, महिला मंत्री सावित्री शर्मा, टिम्पी पुरी, संगठन मंत्री लटूरलाल, महिला संगठन मंत्री दीप्ति जांगिड़, संयुक्त मंत्री हेमंत राठौर को बनाया है। साथ ही उमाशि प्रतिनिधि के रूप में शंकरलाल, प्रारंभिक शिक्षा में गणेशलाल, पंचायत समिति प्रतिनिधि के रूप में हरिराम चौधरी, शारीरिक शिक्षक प्रतिनिधि मुबारक अली जावेद, प्रबोधक प्रतिनिधि देवीलाल लुहार, प्रवक्ता बाबूलाल सैनी, कार्यालय मंत्री गणेशलाल मेघवाल, प्रचार मंत्री मनीषकुमार सोनी, राजकुमार जैन, महिला प्रचार मंत्री अमरीन निशा अंसारी को बनाया है।