पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पाठ्यक्रमों का रोजगार में महत्व बताया

पाठ्यक्रमों का रोजगार में महत्व बताया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बूंदी. पीजीकॉलेज युवा विकास केंद्र ने व्याख्यानमाला का आयोजन किया। इग्नु क्षेत्रीय केंद्र जयपुर के क्षेत्रीय सहायक निदेशक डॉ. राममूर्ति मीणा ने विश्वविद्यालय के संचालित पाठ्यक्रमों का रोजगार के क्षेत्र में महत्व बताया। इग्नु की कक्षाएं शाम पांच बजे बाद और रविवार को लगती है। बूंदी में इग्नु का केंद्र स्थापित किया जा रहा है। कॉलेज प्राचार्य स्निग्धा द्विवेदी ने डॉ. राममूर्ति मीणा का स्वागत किया। इग्नु केंद्र के प्रभारी जेके जैन, राहुल सक्सेना ने विद्यार्थियों से केंद्र का अधिकाधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। केंद्र के सहप्रभारी आशुतोष बिरला ने आभार जताया। इस दौरान युवा विकास केंद्र प्रभारी डॉ. ललित भारतीय, सदस्य मोनिका चौधरी, डॉ. मणि भारतीय, डॉ. अर्चना जोशी, डॉ. बैला माथुर और डॉ. दिनेश वर्मा मौजूद थे।