पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नियमितिकरण के लिए नीति बनाओ

नियमितिकरण के लिए नीति बनाओ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बूंदी. प्रेरकसंघ की बैठक जिलाध्यक्ष तेजराजसिंह हाड़ा की अध्यक्षता में हुई। इसमें चुनाव घोषणा पत्र में शामिल प्रेरकों के नियमितिकरण के लिए नीति बनाने, पुस्तकालय का डिप्लोमा करवाकर प्रेरकों को अनुभव के आधार पर पुस्तकालय सहायक के पद पर समायोजन करने, 31 मार्च 2009 से पूर्व का सतत शिक्षा कार्यक्रम का बकाया मानदेय का भुगतान करने की मांग की है। बैठक में कर्मचारी महासंघ एकीकृत जिलाध्यक्ष अनीस अहमद, पूर्व जिलाध्यक्ष रवींद्र चतुर्वेदी, गणेश शर्मा, अवधेश शर्मा, हनुमान सैनी, रामरतन रैगर, सोनल मीणा आदि मौजूद थे। बाद में सभी ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन दिया।