पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बंूदी की पहाड़ियों पर रोप वे

बंूदी की पहाड़ियों पर रोप-वे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
^तीन-चार दिन पहले ही मुख्यालय से इसका पत्र अाया है तथा मोबाइल पर ही मुख्यालय के अधिकारियों ने जल्द ही बूंदी की पहाड़ियों पर झूले (रोप वे) लगाने के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजने का कहा है। इसकी पालना में जल्द ही कोटा के अधिकारी यहां आकर स्थिति का जायजा लेंगे। उसके बाद झूले लगाने का प्रस्ताव भेजेंगे।

प्रेमशंकरसैनी, कार्यवाहकसहायक पर्यटन अधिकारी, बूंदी

पर्यटकों को भायी पहाड़ियां

इसकेअलावा इस किले से पर्यटक को बूंदी के चारों ओर स्थित काफी ऊंचाई वाली पहाड़ियां काफी अच्छी लगती हैं। इसका जिक्र पर्यटक यहां के लोगों पर्यटन विभाग के अधिकारियों से कर चुके हैं। इसको देखते हुए सरकार ने यहां की पहाड़ियों पर रोप वे (झूले) लगाने का प्लान बनाया है। इसके तहत मुख्यालय की ओर से गत दिनों पर्यटन विभाग सहायक कार्यालय बूंदी से इसका प्रस्ताव बनाकर जल्द ही मांगा है।

भास्कर न्यूज. बूंदी

पर्यटननगरी के नाम से पहचानी जाने वाली बूंदी नगरी के पर्यटन के क्षेत्र में अच्छे दिन आने वाले हैं। यहां की तीन-चार पहाड़ियों पर रोप-वे (झूले) लगेंगे। इसके लिए पर्यटन विभाग जयपुर ने बूंदी कार्यालय से प्रस्ताव मांगा है। उसके बाद इसका बजट निर्धारित कर सरकार रोप-वे लगाएगी। अभी तक देश में 26 स्थानों पर ही रोप-वे है। इनमें से प्रदेश में मात्र दो जिलों उदयपुर जालौर में हैं। उधर, इन झूलों के लगने के बाद बूंदी ही नहीं हाड़ौती भर के पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। इससे प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से बूंदी समेत हाड़ौती के लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

हरसाल आते हैं 10 हजार सैलानी

बूंदीमें हर साल दस हजार से अधिक देशी-विदेशी पर्यटक आते हैं। वे यहां के ऐतिहासिक स्थल देखकर काफी प्रभावित होते हैं। शहर की रानीजी की बावड़ी, चौरासी खंभों की छतरी, नागर-सागर कुंड एवं पहाड़ी पर स्थित किला देखकर दुबारा आने का मन करता है।

बूंदी। शहर के पास जैतसागर झील। इस झील के आसपास स्थित पहाड़ियों पर रोप वे (झूला) लगाना प्रस्तावित है।