पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जनसुनवाई में मामलों के निस्तारण के दिए निर्देश

जनसुनवाई में मामलों के निस्तारण के दिए निर्देश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भारतनिर्माण सुविधा केंद्र में आमजन की समस्याओं पर सुनवाई करते हुए कलेक्टर आनंदी ने शिविर में 13 प्रकरणों पर विचार-विमर्श करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निस्तारण करने के निर्देशित किया।

शिविर में माध्यमिक शिक्षा विभाग, स्वायत शासन विभाग, सीएडी के दो-दो प्रकरण एवं खान विभाग, पंचायत राज, तहसीलदार बूंदी, केशवरायपाटन, पुलिस, महिला एवं बाल विकास विभाग के एक-एक प्रकरण कलेक्टर के सामने आए।

शिविर में रामनगर में स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल का निर्माण करवाने, रायल्टी अधिक वसूली जाने, गोविंदपुरा में मिनी आंगनबाड़ी केंद्र खुलवाने, बागर मोहल्ला वार्ड 24 की साफ-सफाई करवाने, नयागांव में अतिक्रमण हटवाने, खाद्य सामग्री देने संबंधी आदि शिकायतें कलेक्टर को मिली। शिविर में प्राप्त प्रकरणों को शिविर स्थल पर ही राजस्थान संपर्क समाधान पोर्टल पर पंजीकृत करवाकर संबंधित विभागों को आनॅलाइन भेज दिया गया है। शिविर में आए ग्रामवासियों नागरिकों ने कलेक्टर को शिकायती पत्र दिए। इस पर कलेक्टर ने प्रार्थियों से रूबरू होकर उनकी समस्याओं को धैर्यपूर्वक सुना और समाधान के लिए आश्वस्त किया। वहीं कलेक्टर ने समय पर नहीं आने वाले अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे भविष्य में समय पर आएं। उन्होंने राजस्थान पोर्टल पर 15 दिन से ज्यादा पुरानी दर्ज शिकायतों को शीघ्र निस्तारित करने के लिए निर्देशित किया। शिविर में एडीएम रामजीवन मीणा, अतिरिक्त मुख्य अधिकारी ज्ञानचंद रैगर, रोडवेज डिपो के मुख्य प्रबंधक सीएम बलाई, रेंजर रामेश्वर चादोंलिया, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी केसी मीणा, उप अधीक्षक भंवर सिंह शेखावत सहित संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

बूंदी। कलेक्ट्रेट परिसर में जनसुनवाई करतीं कलेक्टर आनंदी।