- Hindi News
- बूंदी से 500 कार्यकर्ता जाएंगे जयपुर रैली में
बूंदी से 500 कार्यकर्ता जाएंगे जयपुर रैली में
बूंदी. राज्यसरकार के एक वर्ष पूरे होने पर 13 दिसंबर को जयपुर में भाजपा की ओर से आयोजित की जाने वाली रैली में भाग लेने के लिए बूंदी शहर से 500 कार्यकर्ता भाग लेंगे।
रैली के प्रभारी सुरेश अग्रवाल ने बताया कि प्रभारी मंत्री बाबूलाल वर्मा, विधायक अशोक डोगरा, जिलाध्यक्ष शौकीन चंद राठौर से विचार-विमर्श कर कार्यकर्ताओं के लिए जयपुर रवाना होने के लिए पांच स्थान निर्धारित किए है। आजाद पार्क, नैनवां रोड, मीरागेट, लंकागेट उंदालिया की डूंगरी पर कार्यकर्ता एकत्रित होंगे और सुबह 7 बजे बसों से जयपुर रवाना होंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भाजपा नेता महावीर मोदी, भगवान लाडला, गुड्डू पठान, राजेंद्र सोनी, अनिल शर्मा, योगेंद्र जैन, हरदीप, श्याम सैनी, त्रिलोक, गोविंद मेघवंशी, शिवकरण, जितेंद्रसिंह हाड़ा सहित कई कार्यकर्ता जनसंपर्क में जुटे हुए है।