- Hindi News
- सर्द रात में भी खुले में हैं पशु अस्पताल के बीमार मवेशी
सर्द रात में भी खुले में हैं पशु अस्पताल के बीमार मवेशी
जिलामुख्यालय स्थित बहुउद्देश्यीय पशु चिकित्सालय में इन सर्द राताें में भी बीमार मवेशियों की देख-रेख ठीक से नहीं हो रही है।
ये मवेशी वार्डों के अभाव में खुले में रहने को मजबूर है। चिकित्सालय प्रबंधन भी इन सर्द रातोें में यहां आने वाले बीमार मवेशियों को खुले में भगवान भरोसे छोड़ देते है। ऐसे में इन मवेशियों के यहां ठीक होने के बजाय मरने की संभावना बनी रहती है। इन्हें बचाने के लिए पशु क्रूरता निवारण समिति के सदस्य माधवप्रसाद विजयवर्गीय,गिरधरसिंह, गोपाल माहेश्वरी, नरेंद्र पायलेट आदि ने सीएम,पशुपालन विभाग के उच्चाधिकारियों, कलेक्टर आदि कोे अवगत करा दिया, लेकिन इस मामले में अभी सुधार नहीं हुआ है।
बूंदी। बहुद्देश्य पशु चिकित्सालय में बेसुध पड़ा बछड़ा।