एनएसएस का शिविर आयोजित
बूंदी. एनएसएस की चारों इकाइयों का तृतीय एक दिवसीय शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य स्निग्धा द्विवेदी ने की। इस मौके पर प्राचार्य ने रक्तदान की महत्ता पर प्रकाश डाला। साथ ही स्वयं सेविकाओं स्वयं सेवकों को स्वच्छता का संदेश दिया। इस मौके पर श्रमदान किया गया। इस दौरान एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रोहिणी माहेश्वरी, रामदेव बैरवा, डॉ. मनोजकुमार रावत, डॉ. राजेश कुमार बैरवा, संकाय सदस्यों में डॉ. विजय बाला श्रीवास्तव, डॉ. पूर्णिमा दीक्षित, डॉ. वंदना आकोदिया आदि मौजूद थे।