जलदाय मंत्री का स्वागत किया
स्थानीयभाजपा इकाई अध्यक्ष गिरिराज शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गुरुवार सुबह साढ़े नौ बजे बूंदी जाते समय कस्बे के मुख्य बाजार में पेयजल मंत्री किरण माहेश्वरी का स्वागत कर गुलदस्ता भेंट किया। इस दौरान सत्यनारायण जोशी, नीलकंठ जोशी, वार्डपंच दिनेश शर्मा, लोकेश शर्मा, रामलक्ष्मण माहेश्वरी, सत्यनारायण पालीवाल सहित कई कार्यकर्ता शामिल थे।