कलेक्टर से न्याय की गुहार
बूंदी. राष्ट्रीयमेघवाल युवा परिषद के पदाधिकारियों ने कलेक्टर को ज्ञापन देकर समाज की महिला को न्याय दिलाने की मांग की है। पीड़िता के साथ ज्यादती के मामले में नामजद आरोपी के खिलाफ एसपी को प्रार्थना पत्र देने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं हुई। प्रशासन को भी ज्ञापन दिया, लेकिन कुछ नहीं हुआ। पांच दिन में गिरफ्तारी नहीं हुई तो समाज उग्र आंदोलन करेगा। ज्ञापन देने वालों में अध्यक्ष महादेव मेघवाल, ओमप्रकाश, रतनलाल, धन्नालाल, देवकिशन और रामस्वरूप आदि शामिल हैं।