पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • औद्योगिक क्षेत्र काे विकास का इंतजार

औद्योगिक क्षेत्र काे विकास का इंतजार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डेरोली में फूड पार्क की कवायद

शहरमें औद्योगिक विकास की धीमी रफ्तार का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पिछले 17 साल से यहां नया औद्योगिक क्षेत्र विकसित नहीं हो पाया है। इसके लिए रीको ने प्रस्ताव तो बनाए, लेकिन उनको अपेक्षित गति नहीं मिल पाई है।

सरकार आपके द्वार कार्यक्रम अगले माह होने जा रहा है। ऐसे में स्थानीयजन को यहां पर औद्योगिक विकास को गति मिलने की उम्मीद नजर रही है। वर्तमान में शहर में उद्योग लगाना टेढ़ी खीर बना हुआ है। कोई व्यक्ति यहां उद्योग लगाना चाहे, तो उसे कृषि भूमि खरीद कर भूमि को इंडस्ट्रीज में कन्वर्ट कराना पड़ेगा। इसके नियम इतने जटिल हैं कि व्यक्ति यहां उद्योग लगाने से कतराता है। औद्योगिक क्षेत्र नहीं होने से बूंदी शहर सहित जिले का विकास अवरुद्ध सा हो रहा है। वर्तमान में शहर में उद्योग लगने की प्रबल संभावना है। जानकारों की मानें तो यहां बिजली, पानी की उपलब्धता के साथ फोरलेन की सुविधा भी मिलने वाली है। ऐसे में बूंदी वासी सहित प्रदेश और अन्य राज्यों से उद्योगपतियों का यहां की ओर रुझान होने की संभावनाओं से इंकार नहीं किया जा सकता। यदि औद्योगिक क्षेत्र विकसित होता है, तो यहां पर सैकड़ों की तादाद में उद्योग स्थापित हो सकते हैं। इससे जहां जिले का विकास होगा, वहीं लोगों को रोजगार के अवसर भी उपलब्ध होंगे। रीको के रीजनल मैनेजर टीसी भट्ट से औद्योगिक क्षेत्रों के लिए भेजे गए प्रस्तावों की गति के संदर्भ में बात की, तो उन्होंने कुछ भी कहने में असमर्थता जताई। उन्होंने यह तो माना कि प्रस्तावों को अपेक्षित गति नहीं मिल पा रही है।

डेरोलीमें फूड पार्क की कवायद

हिंडौलीपंचायत समिति के बड़गांव के पास डेरोली में फूड पार्क बनाने की कवायद चल रही है। इसके तहत रीको ने वहां पर 384 बीघा में फूड पार्क बनाने के प्रस्ताव मुख्यालय को भेजे हैं, जिन्हें भी स्वीकृति का इंतजार है।

जिलेमें छह औद्योगिक क्षेत्र

वर्तमानमें जिले में छह औद्योगिक क्षेत्र क्रमश: हट्‌टीपुरा, बूंदी-चित्तौड़ रोड (बीसीआर), बूंदी-नैनवां रोड (बीएनआर), बाइपास रोड (बीपीआर), गोबिंदपुर बावड़ी, सुमेरगंजमंडी हैं। इनमें हट्‌टीपुरा औद्योगिक क्षेत्र साल 1996 में विकसित हुआ था। उसके बाद कोई औद्योगिक क्षेत्र विकसित नहीं हुआ है। सुमेरगंजमंडी को छोड़कर कहीं भी उद्योग लगाने के लिए भूखंड उपलब्ध नहीं है।

प्रस्