पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पेज-11 का शेष

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लीजमुक्त हो बस्तियां

पालिकाचेयरमैन ने कहा कि शहर के पांच वार्डों की बस्तियों की भूमि एसीसी लीज पर है। यह भूमि पिछले 40 साल से फैक्ट्री के उपयोग में नहीं रही है तथा यहां घनी आबादी बस चुकी है। लीज की भूमि होने से लोगों को सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से वंचित होना पड़ रहा है। लोगों को बीपीएल अावास योजना सहित रियायती दर पर बनने वाले पट्टे जारी नहीं हो पा रहे है।

तकनीकीबेरोजगार संघ का धरना शुरू: लाखेरी. स्थानीयशिक्षित और तकनीकी रूप से योग्य बेराेजगार युवाओं को एसीसी फैक्ट्री में रोजगार देने की मांग को लेकर राजस्थान तकनीकी बेरोजगार संघ के सदस्य सोमवार से एसडीएम कार्यालय के सामने क्रमिक धरने पर बैठे। पालिका चेयरमैन राकेश सैनी ने कहा कि पिछले कई सालों से एसीसी फैक्ट्री में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं दिया जा रहा है। यहीं नहीं ठेका श्रमिकों की भी रोजगार के नाम पर स्थिति बदतर है। उन्हें रोजगार के पर्याप्त अवसर नहीं मिलने पर परिवार चलाने लायक मजदूरी भी नहीं मिल रही है। संघ प्रमुख मनीष सैनी, नगर अध्यक्ष हेमराज गोचर, रामानंद शर्मा, जितेंद्र सैनी, देवीशंकर, नरेंद्र बागरी आदि थे।

ट्रककी टक्कर से पोल िगरा, 15 घंटे बिजली गुल

बूंदी. विद्युतनिगम एईएन ललित गुप्ता ने बताया कि सुबह साढ़े छह बजे से ही कर्मचारी बिजली चालू करने के लिए काम पर लग गए। पोल तार टूटने से काम काफी फेल गया था। नया पोल लगाने के साथ ही नए तार केबल भी डाली गई। सोमवार शाम छह बजे बिजली चालू हो पाई।