पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कई लोगों के नहीं बने भामाशाह कार्ड

कई लोगों के नहीं बने भामाशाह कार्ड

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बूंदी. नगरपरिषद की ओर से शहर में चौगानगेट स्थित जैन नोहरा में भामाशाह कार्ड बनाने के लिए लगाए जा रहे शिविर लोगों के लिए मखौल बनता जा रहा है।

पहले इन शिविरों की तय की गई तिथि में ऐन वक्त पर समय निकलने के बाद किए जा रहे बदलाव से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को नगर परिषद प्रशासन ने चार वार्डो को तिथियों में बदलाव किया है। इसमें से वार्ड19 की निर्धारित की गई नई तिथि का समय भी निकल चुका है।

भामाशाह योजना के तहत शहर में नगर परिषद की ओर से भामाशाह कार्ड बनाने के लिए गत दिनों से चौगानगेट के पास स्थित जैन नोहरा में वार्ड वार शिविर लगाए जा रहे हैं। इन शिविरों में किसी वार्डवासी को कोई परेशानी नहीं हो, इसके लिए नगर परिषद प्रशासन ने आबादी के हिसाब से सभी 40 वार्डों के लिए अलग-अलग दिन का समय निर्धारित किया गया था। इसका विज्ञापन भी नगर परिषद की आेर से अखबारों में प्रकाशित किया था। शहर के लोग उसी विज्ञापन में प्रकाशित सूचना के आधार पर भामाशाह कार्ड बनाने के लिए शिविर में उमड़ रहे है, लेकिन शिविर में कई तरह की परेशानी से गुजर रहे है। कभी मौके पर कर्मचारी नहीं मिलते है तो कभी दस्तावेज की फोटोकापी कराने के रुपए देने पड़ रहे है। इस परेशानी से लोगों को ठीक से निजात मिल भी नहीं पाई थी कि था कि सोमवार को नगर परिषद प्रशासन ने वार्ड नंबर 19, 22, 9 23 की तिथियों में बदलाव किया है। इसमे ताज्जुब की बात तो यह है कि वार्ड 19 के शिविर की नई तिथि 19 से 20 सितंबर रखी है, जबकि यह तििथ तो निकल चुकी है। पहले के निर्धारित कार्यक्रम में इस तिथि को वार्ड 30 का शिविर लगना था। ऐसे में 19 सितंबर को पूर्व निर्धारित तिथि को वार्ड 30 के लोग भामाशाह कार्ड बनवाने इस शिविर में पहंुचे तो उन्हेंे मौजूद कर्मचारियों ने यह कहकर कार्ड बनाने से मना कर दिया कि आपका कार्ड आज नहीं बनेगा। इसी तरह वार्ड 22 का शिविर की नई तिथि सोमवार और मंगलवार की बताई गई। इस वार्ड की पहले की तिथी 1 और 2 दिसंबर को थी। एन वक्त पर शिविर की तारिख बदल से अधिकांश लोगों को इसकी सूचना नहीं मिल पाई। ऐसे में पहले दिन अधिकांश लोगों के कार्ड नहीं बन सके। मंगलवार को भी नई तिथि की सूचना नहीं मिलेगी तो कई लोगोें के कार्ड नहीं बनाएंगे। पूर्व में इस तिथि समेत 24 सितंबर को वार्ड 34 35 का शिविर लगाया जाना था। वार्ड 9 का शिविर अब 24 सित