मदरसे के छात्रों को दिया क्रिकेट किट
बूंदी| विधायकअशोक डोगरा ने सोमवार को अपने आवास पर मदरसा हनफिया इस्लाहुल मुस्लेमीन के छात्रों को क्रिकेट किट वितरित किया। इस मौके पर विधायक ने कहा कि खेल के साथ-साथ पढ़ाई में जिले का नाम रोशन करें। आपसी भाईचारे प्रेम के साथ मिल-जुलकर रहें। इस दौरान भाजपा नेता महावीर मोदी, बंबोरी सरपंच कुलदीपसिंह, सुनील शृंगी, किसान मोर्चा जिला महामंत्री अमित शर्मा, पार्षद हरदीपसिंह, सुरेश हाड़ा, विजय घेंघट सहित कई लोग मौजूद थे।
बूंदी। मदरसाहनफिया के छात्रों को क्रिकेट किट वितरित करते विधायक।