बाल संबल के बारे में दी जानकारी
बूंदी| कृषिविज्ञान केंद्र में चल रहे स्वयंसेवकों के प्रशिक्षण में सोमवार को बाल संबल निदेशक जयपुर पंचशील जैन ने युवाओं को विस्तार से बाल संबल के कार्यक्रमों, उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी। इसके बाद कंप्यूटर प्रोग्रामर लोकेश मीणा ने युवा मंडलों को इंटरनेट से फिडिंग करना, इंटरनेट का महत्व बताया। दूसरे चरण में कृषि वैज्ञानिक भंवरलाल ढाका ने कम्युनिकेशन के बारे जानकारी दी।