पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित
बूंदी| इनरव्हीलक्लब की ओर से महारानी बालिका सीनियर सैकंडरी स्कूल में अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस मनाया गया। इस मौके पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें छात्राओं ने विषय संबंधी पोस्टर बनाए। साथ ही क्विज प्रतियोगिता भी हुई। एनएसएस प्रभारी ममता शर्मा ने सहयोग प्रदान किया। इस दौरान क्लब अध्यक्ष किरण शर्मा, आशा अग्रवाल, पवित्रा शर्मा, सरोज न्याती, संतोष गर्ग मौजूद थीं।