हर-हर महादेव के जयकारे गूंजे
भास्कर न्यूज | सुमेरगंजमंडी
हाड़ौतीके प्रसिद्ध तीर्थ स्थल कमलेश्वर में सोमवार को चौदस पर भारी संख्या में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़। लोगों ने कुंडों त्रिवेणी नदी में स्नान कर महादेव के दर्शन किए।
श्रद्धालुओं का रविवार की रात से ही आवागमन शुरू हो गया था। भीड़ ज्यादा होने से कुंड में स्नान करने के लिए सीढ़ियों पर पैर रखने तक की जगह नहीं थी। वही मंदिर परिसर में भी ऐसे ही हालात बने रहे। श्रद्धालु मंदिर परिसर में लगी कतार में खड़े होकर ओम नम: शिवाय, बम-बम भोले और हर हर महादेव के जयकारे लगाते हुए दर्शनों के लिए बारी का इंतजार करते रहे। मंदिर परिसर और अन्य स्थान में व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिसकर्मी भी तैनात थे। लोगों ने महादेव का पंचामृत से महाभिषेक और पूजा की।
वाहनोंकी रेलम-पेल
श्रद्धालुओंकी ज्यादा संख्या को देखते हुए व्यवस्था बिठाए रखने के लिए वाहनों को कमलेश्वर से करीब एक किमी से भी ज्यादा दूरी पर रोक दिया गया था। जहां से श्रद्धालु पैदल यात्रा करके कमलेश्वर पहुंचे। दिनभर वाहनों की रेलम पेल लगी रही। वही दिनभर सुमेरगंजमंडी-कमलेश्वर मार्ग पर वाहन सरपट दौड़ते रहे।
सुमेरगंजमंडी। चौदसपर कमलेश्वर में स्थित शीतल कुंड में स्नान करते श्रद्वालु।