पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाइक फिसलने से युवक घायल

बाइक फिसलने से युवक घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नैनवां| दुगारीगांव के पास बाइक की चैन उतरने से बाइक चालक बूंदी निवासी मोहम्मद परवेज (30) घायल हो गया, जिसे शहर के अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद बूंदी रैफर कर दिया। जब यह दुर्घटना हुई तब बूंदी से अस्पताल प्रभारी डॉ. समंदरलाल मीणा नैनवां रहे थे। उन्होंने बाइक चालक को घायल अवस्था में देखा तो वह उसे अपने साथ वाहन में बैठाकर नैनवां अस्पताल लेकर आए। एएसआई बद्रीलाल मीणा ने बताया कि बाइक चालक मोहम्मद परवेेज नैनवां से बूंदी जा रहा था। तब दुगारी गांव के पास बाइक की चैन उतरने से बाइक स्लिप हो गई और वह घायल हो गया।