पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्कूटी नहीं दिलाई तो 10वीं की छात्रा टंकी पर चढ़ी

स्कूटी नहीं दिलाई तो 10वीं की छात्रा टंकी पर चढ़ी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरके नैनवां रोड रजत गृह गेट नंबर तीन की रहने वाली नाबालिग छात्रा परिजनों द्वारा स्कूटी नहीं दिलाने से नाराज होकर शनिवार को पानी की टंकी पर चढ़ गई। पता चलने पर मां, सदर थाने के सब इंस्पेक्टर चैतन्यकुमार मय जाब्ते के मौके पर पहुंचे। आधा घंटे समझाने के बाद उसे नीचे उतारा गया।

सदर थानाप्रभारी सुभाष पूनिया ने बताया कि कक्षा दस की छात्रा स्कूटी दिलाने की परिजनों से मांग कर रही थी। मना करने पर शाम 4 बजे पास ही टंकी पर चढ़ गई और कूदने की धमकी देने लगी। सूचना पर परिजनों ने स्कूटी दिलाने का आश्वासन दिया। आश्वासन पाकर वह नीचे आई। छात्रा के खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं किया गया है।

बूंदी। बालिका के टंकी पर चढ़ने के दौरान मौजूद लोग और पुलिसकर्मी।