हिलाल कमेटी की बैठक आयोजित
बूंदी| देवलीरोड स्थित कादरी मंजिल में हिलाल कमेटी की बैठक आयोजित हुई। इसकी अध्यक्षता शहर काजी अब्दुल शकूर कादरी ने की। इसमें बकरीद के चांद की घोषणा की गई। शहर वक्फ सदर मौलाना असलम ने बताया कि 6 अक्टूबर को ईद मनाई जाएगी। बैठक में मौलाना गौस, मौलाना कयामुद्दीन, अजीज कादरी, बाबा कयामुद्दीन, अहमद रजा आदि मौजूद थे।