पर्यटन दिवस पर सेमिनार आयोजित
बूंदी| विश्वपर्यटन दिवस पर पीजी कॉलेज में युवा विकास केंद्र की ओर से पर्यटन क्षेत्र में रोजगार की संभावनाओं विषय पर सेमिनार हुई। पहले सत्र में मुख्य वक्ता अश्विनी शर्मा ने पर्यटन क्षेत्र में रोजगार के अवसरों की जानकारी दी। दूसरे सत्र में पुरातत्व विशेषज्ञ ओमप्रकाश कुक्की ने रॉक पेंटिंग्स, पुरातत्व सामग्री का प्रजेंटेशन के माध्यम से प्रदर्शन किया। दोनों अतिथियों ने बूंदी में विदेशी पर्यटकों की आवक में हो रही गिरावट पर भी चिंता व्यक्त की। इससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य स्निग्धा द्विवेदी ने की। इस अवसर पर चित्रकला के विद्यार्थियों ने डॉ. मणि भारतीय के निर्देशन में बनाए लेंडस्केप का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में वंदना आकोदिया, विकास शर्मा, संजय भल्ला, केंद्र के सहप्रभारी आशुतोष बिरला, अनुराग शर्मा सहित विद्यार्थी मौजूद थे। संचालन केंद्र प्रभारी डॉ. ललित भारतीय ने किया।