पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिला प्रमुख बनीं कांग्रेस की सोनिया, दो भाजपाइयों ने भी दिया साथ, उपप्रधान के लिए चुनाव आज

जिला प्रमुख बनीं कांग्रेस की सोनिया, दो भाजपाइयों ने भी दिया साथ, उपप्रधान के लिए चुनाव आज

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंचायतीराजचुनाव 2015 के तहत शनिवार को जिला प्रमुख प्रधानों का चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। वहीं रविवार को पांचों पंचायत समितियों में उपप्रधान का चुनाव होगा। शनिवार को नौ मतों के अंतर के साथ बूंदी जिला प्रमुख का ताज कांग्रेस की सोनिया गुर्जर के सिर सजा है। मतगणना के बाद बूंदी जिला प्रमुख के और केशवरायपाटन प्रधान पद के लिए मतदान में उलटफेर देखने को मिला है।

बूंदी जिला परिषद की 23 सीटों में से कांग्रेस ने 14 भाजपा ने 9 सीटों पर जीत हासिल की थी, लेकिन शनिवार को हुई मतगणना के बाद घोषित हुए परिणामों ने कुछ हलचल पैदा की है। कांग्रेस की सोनिया गुर्जर को 18 भाजपा की नुपूर मालव को मात्र 7 मत मिले हैं। किन्ही दो भाजपाइयों ने क्रॉस वोटिंग की है। हालांकि कांग्रेस के पास पर्याप्त बहुमत था, लेकिन क्रॉस वोटिंग की आशंका के चलते कांग्रेस के बड़े नेताओं ने भाजपा में सेंध लगा रखी थी। शायद इसलिए ही ऐसे परिणाम सामने आए हैं। उधर, केशवरायपाटन पंचायत समिति में अल्पमत की भाजपा ने कांग्रेस को शिकस्त दी है, जबकि यहां पर कांग्रेस के पास 12 सदस्यों के साथ पर्याप्त बहुमत था। यहां कांग्रेस के महावीर मीणा को 11 भाजपा के प्रशांत मीणा को 12 मत मिले, जबकि भाजपा के 11 सदस्य चुनाव जीते थे। वहीं तालेड़ा में उलटफेर की आशंका के बावजूद कांग्रेस के मोहनलाल गुर्जर निर्विरोध प्रधान चुने गए हैं।

नहींबन पाए केपाटन प्रधान पूर्व जिला प्रमुख

के.पाटनमें कांग्रेस के पास पूर्ण बहुमत होने के बाद भी प्रधान पद पर हार का मुंह देखना पड़ा है। यहां पूर्व जिला प्रमुख महावीर मीणा अपनी ही पार्टी सदस्य के बागी हो जाने से प्रधान पद गंवा बैठे। यहां 12 सदस्य कांग्रेस के और 11 सदस्य भाजपा के चुनाव जीते थे। एक कांग्रेसी सदस्य ने बगावत की है।

सामान्यमहिला सीटों पर अन्य

तालेड़ाप्रधान पद अनारक्षित था और यहां प्रधान पद पर ओबीसी वर्ग के मोहनलाल गुर्जर निर्विरोध चुने गए हैं। वहीं नैनवां पंचायत समिति में प्रधान का पद सामान्य महिला के लिए आरक्षित था। प्रसन्न मीणा प्रधान चुनी गई है।

कांग्रेसकी मधु बूंदी प्रधान

बूंदीप्रधान के पद पर कांग्रेस ने दूसरी बार भी सफलता अर्जित की है। यहां की प्रधान कांग्रेस की मधु चुनी गई है। बूंदी पंचायत समिति में दूसरी बार चुनाव हुए हैं। पहली बार कांग्रेस की राजश्री प्रधान थी, जो वर्तमान में जिला परिषद सदस्य चुनी गई है। मधु को 9 भाजपा के रामराज को 6 मत मिले हैं। यहां क्रॉस वोटिंग नहीं हुई है। इसी प्रकार हिंडौली में भी क्रॉस वोटिंग नहीं हुई है। यहां कांग्रेस की ममता को 17 भाजपा की मोना राठौर को 6 मत मिले हैं।

नहींबनीं आरक्षित वार्ड की जिला प्रमुख

बूंदीजिला प्रमुख पद ओबीसी महिला के आरक्षित था। जिले की 23 सीटों में से एकमात्र सीट वार्ड नंबर 21 ओबीसी महिला के आरक्षित था, लेकिन इस वार्ड से जीतने वाली महिला को ना तो भाजपा ने और ना ही कांग्रेस ने जिला प्रमुख के लिए मैदान में उतारा।

तालेड़ामें बना कांग्रेस का निर्विरोध प्रधान

तालेड़ा. पंचायतसमिति में पहली बार कांग्रेस के मोहनलाल (थड़ी) निर्विरोध प्रधान चुने गए हैं। राष्ट्रीय महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष ममता शर्मा, युवा नेता समृद्ध शर्मा बूंदी कृषि उपज मंडी अध्यक्ष कमलेश चांदना ने एसडीएम को कांग्रेस का सिंबल सौंपकर अपनी मौजूदगी में 25 वर्षीय मोहनलाल गुर्जर को प्रधान पद की शपथ दिलवाई। भाजपा की तरफ से कोई आवेदन नहीं हो सका। कांग्रेस के 12 भाजपा के 5 सदस्यों वाली पंचायत समिति में पहली बार बिना मतदान के प्रधान चुना गया। बाड़ेबंदी की आशंका को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा पुख्ता बंदोबस्त किया गया। एसडीएम ममता तिवारी, तहसीलदार एचडी सिंह थानाधिकारी संजय रायल शपथ तक पंचायत समिति परिसर की निगरानी करते रहे। मोहनलाल गुर्जर के प्रधान बनने के बाद युवा कांग्रेसियों ने खुशी का इजहार किया।

30दिन की राजनीति में बने प्रधान

बरड़क्षेत्र के युवा खनन व्यवसायी मोहनलाल गुर्जर को समृद्ध शर्मा कमलेश चांदना ने घर से बुलाकर राजनीति में आने का न्यौता दिया। वार्ड 5 से शिक्षित उम्मीदवार नहीं मिलने के कारण मोहनलाल को जब पंचायत समिति का चुनाव लड़ने को कहा गया तो उन्होंने व्यस्तता का हवाला देकर राजनीति में आने से इनकार कर दिया। अंत में कार्यकर्ताओं के आग्रह पर मोहनलाल ने पंसस का चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। इससे पहले मोहनलाल राजनीति से कोसों दूर थे। 25 वर्ष की उम्र में प्रधान बनने वाले मोहनलाल ने सोचा भी नहीं था कि वे प्रधान बनेंगे। उनको समृद्ध शर्मा ने कांग्रेस प्रधान का टिकट दिलवाया और वे प्रधान चुने गए। मोहनलाल गुर्जर की प|ी प्रिया गुर्जर कांग्रेस के टिकट पर जिला परिषद सदस्य का चुनाव जीत चुकी है। दोनों ने राजनीति के साथ ही समाजसेवा का जिम्मा उठाया है।

साथलेकर चलेंगे

प्रधानने शपथ के बाद सबसे पहले पंचायत समिति के अधिकारियों कर्मचारियों से भेंटकर उन्हें निर्भीकता से काम करने का संदेश दिया। प्रधान ने कहा कि वह सभी वर्ग को साथ लेकर 31 ग्राम पंचायतों का सर्वांगीण विकास करेंगे। सहकारी अध्यक्ष रामकिशन गुर्जर, युवा नेता आशु गुर्जर, तालेड़ा सरपंच हेतराम चांदना, ब्लाक महामंत्री रामरतन सुमन, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष इकरामुद्दीन ने उनकी जीत को ऐतिहासिक बताया है।

अमितका उपप्रधान बनना लगभग तय

राजनीतिकगलियारों में चल रही चर्चा के अनुसार रविवार को उपप्रधान के चुनाव में जमीतपुरा पंचायत से चुने गए अमित शर्मा का उपप्रधान बनना लगभग तय माना जा रहा है।

नैनवांमें कांग्रेस का कब्जा बरकरार

नैनवां. पंचायतसमिति में प्रधान पद पर कांग्रेस ने अपना कब्जा बरकरार रखा है। यहां प्रधान पद सामान्य महिला के लिए आरक्षित था। यहां कांग्रेस की प्रसन्न बाई मीणा 5 मतों से विजय घोषित की गई। उनको 12 मत मिले जबकि भाजपा की हेमलता जैन को 7 मत मिले। प्रधान चुनाव के दौरान गहमा-गहमी का माहौल रहा और पंचायत समिति के बाहर परिणाम की घोषणा होते ही कांग्रेसियों में खुशी की लहर दौड़ गई। विधायक अशोक चांदना कांग्रेस जिंदाबाद के नारे गूंज उठे और प्रसन्न बाई को मालाओं से लाद दिया।

पंचायतसमिति में यूं चलता रहा मतदान

पंचायतसमिति में भाजपा के निर्वाचित सातों पंचायत समिति सदस्य भाजपा नेता सुरेंद्र गोयल, जिला उपाध्यक्ष संपत जैन, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष कुंजबिहारी बील्या के साथ दोपहर 3.10 पर मतदान करने पहुंचे, जबकि कांग्रेस के निर्वाचित 12 पंसस हिंडौली विधायक अशोक चांदना, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सीताराम धाकड़, पूर्व प्रधान शोपाल मीणा, पूर्व पार्षद ओमप्रकाश गुर्जर, डीसीसी सचिव आबिद अली सहित अन्य कांग्रेस नेताओं के साथ दोपहर 3.27 बजे मतदान करने पहुंचे। इसके बाद 3.45 बजे तक मतदान संपन्न हो गया। पंचायत समिति क्षेत्र इस चुनाव के दौरान किए गए मतदान समाप्ति के बाद मतगणना की गई। इसमें कांग्रेस की प्रसन्न बाई प्रधान चुनी गई। इसके बाद रिटर्निंग अधिकारी (एसडीएम) डॉ. नरेंद्र चौधरी ने निर्वाचित प्रधान प्रसन्न बाई को शपथ दिलाई।

कड़ीसुरक्षा में हुआ मतदान

मतदानके दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। सड़क के दोनों और भीड़ को रोकने के लिए बेरिकेड्स लगाए गए थे। डीएसपी वीरेंद्र जाखड़, नैनवां सीआई सुभाष पूनिया, देई सीआई अनिल पाण्डेय, करवर एसएचओ नारायणसिंह के नेतृत्व में करवर, देई, नैनवां थानों का पुलिस जाब्ता लाइन पुलिस से आया अतिरिक्त पुलिस जाब्ता तैनात रहा।

ममतागुर्जर बनीं हिंडौली प्रधान

हिंडौली. पंचायतसमिति प्रधान पद पर कांग्रेस की ममता गुर्जर विजयी रही है। शनिवार को पंचायत समिति कार्यालय में हुए प्रधान पद के चुनाव में कांग्रेस से ममता गुर्जर भाजपा से मोना राठौर ने नामांकन भरा था। दोपहर तीन बजे बाद हुए मतदान में ममता को 17 मोना को 6 मत मिले। इस पर ममता को 11 मतों से विजयी घोषित किया गया। इसके साथ ही रिटर्निंग अधिकारी जयवीर सिंह कालेर ने ममता गुर्जर को प्रधान पद की शपथ दिलाई। इस तरह कांग्रेस ने प्रधान पद पर कब्जा बरकरार रखा है। इससे पहले यहां प्रधान पद पर कांग्रेस के ही रघुनाथ मीणा थे। इससे पहले लगातार तीन बार निर्दलीय प्रधान बने थे। पंचायत समिति के बाहर सुबह 10 बजे से ही गहमा-गहमी बनी रही। सुबह से ही हिंडौली कस्बे सहित दूर-दराज से काफी संख्या में ग्रामीण राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता पंचायत समिति रोड पहुंच गए थे। शेषपेज 14 पर

बूंदी। जीत के बाद मोबाइल पर बधाइयां स्वीकारतीं नवनिर्वाचित जिला प्रमुख सोनिया गुर्जर पास खड़ी राष्ट्रीय महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष ममता शर्मा।

हिंडौली। पंचायत समिति हिंडौली में प्रधान पद के लिए वोट देने आती सदस्य।

केशवरायपाटन। पंचायत समिति प्रधान प्रशांत मीणा।

बूंदी। बूंदी पंचायत समिति की प्रधान मधु वर्मा।

तालेड़ा। नवर्निवाचित प्रधान मोहन लाल।

नैनवां। निर्वाचित कांग्रेस प्रधान प्रसन्न बाई मीणा।

बूंदी। जीत के बाद विजयी मुद्रा में नवनिर्वाचित जिला प्रमुख कांग्रेस के अन्य जिला परिषद सदस्य।