6092 बेटियों को मिलेगी साइकिल
सरकारी स्कूलों में नवीं कक्षा में पढ़ रही बेटियों को इस बार साइकिल खरीदने के लिए चेक नहीं बल्कि साइकिल ही वितरित की जाएगी। उच्चाधिकारियों से निर्देश मिलने के साथ ही जिला शिक्षा अधिकारी (मा.) कार्यालय द्वारा छात्राओं की सूची भेज दी गई है।
जिले के ग्रामीण शहरी क्षेत्र में नवीं कक्षा में अध्ययनरत सभी 6092 छात्राओं को साइकिलें दी जानी हैं। प्रत्येक साइकिल की खरीद पर 2746 रुपए व्यय किए जाएंगे। सूची भेजने के साथ ही हिंडौली, केशवरायपाटन में छात्राओं को दी जाने वाली साइकिलों के सामान भी फर्म द्वारा भेज दिए गए हैं।
वहीं बूंदी में शनिवार को ़सामानों से भरा एक ट्रक पहुंचा। अधिकारियों की मानें तो जल्द ही छात्राओं को साइकिलें वितरित की जाएंगी।
20 इंच की होगी छात्राओं को दी जाने वाली साइकिल
छात्राओंको दी जाने वाली यह साइकिल 20 इंच की लेडीज साइकिल होगी। साइकिल के फ्रेम चैन कवर पर पीवीसी स्टीकर द्वारा राजस्थान सरकार द्वारा नि:शुल्क प्रदत्त वर्ष 2014-15 भी अंकित होगा।
विभाग ने मांगी रिपोर्ट
राज्यसरकार ने पिछले वर्ष नवीं कक्षा में अध्ययनरत छात्राओं को साइकिल की एवज में ढाई-ढाई हजार रुपए के चेक दिए थे, लेकिन इस राशि में साइकिल मिल पाना बेहद मुश्किल हो गया। जानकारी के अनुसार कई छात्राओं ने साइकिलें नहीं खरीदी। ऐसे में उच्चाधिकारियों द्वारा इसकी रिपोर्ट मांगी गई है कि कितनी छात्राओं ने साइकिलें खरीदी या नहींω उस राशि का क्या कियाω विभाग द्वारा इन साइकिलों के बिल भी मांगे जा रहे हैं।
^छात्राओं को दी जाने वाली साइकिलों के सामान पहुंचने लगे हैं। इस बार 6092 छात्राओं को साइकिलें मिलेंगी। इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को भी भेजी जा चुकी है। -पारसचंदजैन, डीईओ (मा.) बूंदी
फिटिंग के बाद होगी तकनीकी जांच
छात्राओंको दी जाने वाली साइकिल में किसी तरह की कमी नहीं रहे इसके लिए ़सामानों के आने के बाद एक्सपर्ट द्वारा उनकी फिटिंग की जा रही है। इसके बाद इन साइकिलों की तकनीकी जांच होगी। उस दौरान जो भी कमी पाई जाएगी उसे हाथों हाथ दुरुस्त किया जाएगा। बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सरकार द्वारा यह योजना चलाई जा रही है।