- Hindi News
- शिक्षा की अनिवार्यता के चलते युवा अधिक जीते
शिक्षा की अनिवार्यता के चलते युवा अधिक जीते
इस बार पंचायतीराज चुनाव में शिक्षा को अनिवार्य करने से युवा जिला परिषद का चुनाव जीतकर अधिक आए हैं। नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्यों पर नजर डालें तो जिले के कुल 23 सदस्यों में से मात्र छह सदस्य ही ऐसे हैं, जो 35 साल से अधिक की उम्र वाले हैं।
वहीं शेष सदस्य 35 साल से कम हैं। इनमें भी अधिकांश सदस्य 21 से 27 साल के बीच के हैं। अब की बार जिला परिषद सदस्यों में युवा चेहरे अधिक हैं।
राजनीति के जानकार बताते हैं कि इस बार पढ़े-लिखे जिला परिषद सदस्य अधिक आने से ये सदस्य क्षेत्र की समस्याएं प्रशासन बड़े जनप्रतिनिधियों के सामने ठीक से रख पाएंगे। साथ ही विकास को भी गति मिलेगी।
युवाओं में अधिकांश में कुछ नया आदर्श ग्राम पंचायत बनाने की ललक अधिक रहेगी।