पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • घरेलू गैस कनेक्शनों की घर घर होगी जांच

घरेलू गैस कनेक्शनों की घर-घर होगी जांच

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बूंदी| घरेलूगैस कनेक्शनों की अनिवार्य सुरक्षा निरीक्षण कंपनी के जांच प्रतिनिधि द्वारा घर-घर जाकर जांच की जाएगी।

भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड एवं अरुण गैस एजेंसी की ओर से यह जांच करवाई जा रही है। जांच प्रतिनिधियों में राजसिंह राजावत, विजयसिंह राजावत, सांवरलाल, नरेंद्रसिंह, भागचंद योगी शामिल हैं। जांच के दौरान राशन कार्ड, पहचान पत्र, गैस डायरी को देखकर निरीक्षण प्रपत्र दिए जाएंगे, जिसमें रसोई गैस, चूल्हा, सिलेंडर, प्रेशर रेग्युलेटर नली की भी जांच होगी। गृहणियों को इनके रख-रखाव गैस की बचत के उपाय भी बताएंगे। प्रतिनिधियों के पास स्वयं का परिचय पत्र होगा, जिसे देखने के बाद उपभोक्ताओं को यह जांच करानी होगी। इसके लिए कंपनी द्वारा 75 रुपए शुल्क लिया जाएगा।