- Hindi News
- वार्षिक उत्सव के दौरान बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मनमोहा
वार्षिक उत्सव के दौरान बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मनमोहा
बूंदी| जवाहरनगर स्थित कृष्णा पब्लिक स्कूल की ओर से वार्षिकोत्सव कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दया। प्रधानाचार्य मनीष शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रांतों के लोक नृत्य प्रस्तुत किए तो वहां मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया। विद्यार्थियों ने मां के जीवन पर आधारित नाटक का मंचन भी किया, जिसे देखकर लोग भाव-विभोर हो गए। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।
बूंदी. वार्षिकोत्सवमें प्रस्तुति देती छात्राएं।