- Hindi News
- छात्रों के खिलाफ झूठा केस दर्ज करने पर जताया रोष
छात्रों के खिलाफ झूठा केस दर्ज करने पर जताया रोष
बूंदी| कोटाविश्वविद्यालय में परीक्षा दे रहे छात्रों के खिलाफ झूठा केस दर्ज कराने को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने रोष जताया है। बाद में प्राचार्य को उच्च शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन देकर दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। इकाई अध्यक्ष अंकुर धगाल ने बताया कि 30 जनवरी को विद्यार्थियों से मारपीट, दुर्व्यवहार करना उनके खिलाफ केस दर्ज कराना निंदनीय है। विश्वविद्यालय छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहा है। ऐसे में दोषी कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाए, अन्यथा एबीवीपी द्वारा आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य घासीलाल, छात्रसंघ अध्यक्ष लोकेश गुर्जर, भगवान गुर्जर, संयुक्त सचिव जयराजसिंह, हेमराज सैनी, उमाशंकर गुर्जर, धीरेंद्रसिंह, हंसराज योगी, पप्पू, मनोज गुर्जर, बलवंत सैनी, सुमित आदि मौजूद थे।
बूंदी. विद्यार्थियोंपर दर्ज कराए मुकदमे के विरोध में कॉलेज प्राचार्य को ज्ञापन देने एबीवीपी कार्यकर्ता।