बस स्टैंड पर जाम से परेशानी
बसोली. पंचायतमुख्यालय पर स्थित बस स्टैंड पर वाहन चालकों द्वारा मुख्य मार्ग पर वाहन खड़ा करने सब्जी-फल विक्रेताओं के ठेले खेड़ा करने से आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। जिसके चलते राहगीरों को आवागमन में परेशानी होती है। ग्रामीणों ने बताया कि बसोली स्टेट हाईवे का बूंदी से भीलवाड़ा का सीधा जुड़ाव होने के कारण सड़क पर वाहनों का अधिक आना-जाना लगा रहता है। ऐसे में वाहनों को सड़क पर ही खड़ा करने से जाम के स्थिति बन जाती है। ग्रामीणों ने बताया कि बस स्टैंड पर यातायात कर्मी नहीं होने से जाम हटाने के लिए ग्रामीणों वाहन चालकों को मशक्कत करनी पड़ती है। साथ ही बस स्टैंड के समीप स्कूल, बैंक, पशु चिकित्सालय, पंचायत भवन, कृषि सेवा केंद्र आदि हाेने से दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है। साथ ही मंगलवार को यहां सप्ताह हाट भी लगने से समस्या और अधिक विकट हो जाती है।
बसोली। पंचायत मुख्यालय स्थित बस स्टैंड।