पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव पर शोभायात्रा

वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव पर शोभायात्रा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दिगंबरजैन समाज की ओर से दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में वेदी प्रतिष्ठा के अवसर पर शनिवार को श्रीजी की शोभायात्रा निकाली गई। सुबह जैन नसियां मंदिर में आचार्य निमंत्रण दिया गया। श्रद्धालुओं द्वारा शांतिधारा एवं अभिषेक किया गया। वेदी प्रतिष्ठा का ध्वजारोहण राजेश जैन नैनवां वालो द्वारा किया गया।

इसके बाद मुनि विश्रांत सागर महाराज के प्रवचन, घट स्थापना विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों की बोलियां लगाई गई। जिसके बाद जैन नसियां मंदिर से समाज द्वारा विशाल शोभायात्रा प्रारंभ की, जो बस स्टैंड, सदर बाजार होती हुई बडे़ जैन मंदिर पहुंची। वहां से श्रीजी का विमान लेकर वापस जैन नसियां मंदिर के लिए शोभायात्रा रवाना हुई। शोभायात्रा में समाज की बालिकाएं महिलाएं सिर पर कलश लेकर चल रही थी। शोभायात्रा के साथ समाज के युवक गणमान्य नागरिक धर्म के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा का जगह-जगह पर पेय पदार्थ पिलाकर स्वागत किया गया। दोपहर को विधान मंडल का कार्यक्रम आयोजित हुआ। शुक्रवार रात को सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में देई सहित आसपास के क्षेत्रों से श्रद्धालुओं ने भाग लिया। धार्मिक कार्यक्रम पं. नरेश कुमार हस्तिानापुर वालों द्वारा करवाया गया।

वार्षिकतिथि बंधन पर कलश यात्रा निकाली

भजनेरीगांव में सकल पंच माली समाज के तत्वावधान में शनिवार को सांवला महाराज की वार्षिक तिथि बंधन पर कलशयात्रा निकाली गई। आयोजन समिति सदस्य रमेश सैनी ने बताया कि कलशयात्रा की शुरुआत देवनारायण महाराज के यहां से हुई। यहां पर कुएं पर कलशों की पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद कलशयात्रा प्रारंभ हुई, जो सांवला महाराज के स्थान पर पहुंची। कलशयात्रा में आगे की ओर युवक-युवतियां नृत्य करते हुए चल रहे थे। जिनके महिलाएं सिर पर कलश लेकर चल रही थी। कलशयात्रा में समाज के महिला-पुरुष शामिल थे। रविवार को पूर्णाहुति एवं हवन के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। शोभायात्रा का गांव में जगह-जगह स्वागत किया गया।

खेराड़क्षेत्र के बूंदी चौथ के पहुंचे श्रद्धालु

बसोली. खेराड़क्षेत्र के शनिवार को चतुर्थी के चलते बड़ी संख्या में ग्रामीण बूंदी चौथमाता के दर्शनों के लिए पहुंचे। ओवण, बसोली, गुढ़ाबांध, डाटूंदा से महिलाएं 40 किमी दूर बूंदी पैदल दर्शनों के लिए पहुंची। ओवण निवासी प्रेम, लीला बाई ने बताया कि वह हर माह की चौथ पर पैदल ही बूंदी चौथ के पहुंची है।

गांवोंसे उत्साह के साथ पदयात्री चौथ माता के पहुंचे

दबलाना .बाणगंगा पहाड़ी स्थित चौथ मंदिर में चंद्रायण चतुर्थी शनिवार को श्रद्धालुओं ने दर्शन लाभ लिया। क्षेत्र के रानीपुरा, रेण, आकोदा, भवानीपुरा, दबलाना आदि गांवों से पदयात्री चौथ माता के पहुंचे। धनाव गांव में पदयात्रियों के भंडारा लगाया गया। दिनभर यहां लोगों की आवाजाही बनी रही।

बसोली। चौथमाता के जाती ओवण गांव की महिलाएं।

देई। भजनेरी गांव में निकाली कलशयात्रा में कलश लेकर चलती महिलाएं।

देई। जैन समाज द्वारा निकाली शाेभायात्रा में कलश लेकर चलती महिला बालिकाएं।