पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नवनिर्वाचित सरपंच का जुलूस निकालकर अिभनंदन किया

नवनिर्वाचित सरपंच का जुलूस निकालकर अिभनंदन किया

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कालपुरियापंचायत की नवनिर्वाचित सरपंच सरोज सैनी का शनिवार को गुरुवार ने विजय जुलूस निकालकर स्वागत किया। बैंडबाजे के साथ जुलूस गुरुद्वारा ढोला की झोंपडिय़ां से होते हुए, सगसजी का झोंपड़ा, मीणा की बस्ती, कालपुरिया , साकरदा, बावड़ीखेड़ा आदि गांवों में पहुंचने पर ग्रामीणों ने स्वागत किया।

स्वागत करने वालों में डॉ.चंदन सिंह, पूर्व प्रधान नाथूलाल गुर्जर, रामलाल मीणा, भंवरलाल, राधेश्याम, गोपाल, डालचंद गुर्जर, मोतीलाल गुर्जर, कृपालसिंह, अमरसिंह आदि शामिल थे। जुलूस में उपसरपंच मोहनी बाई वार्डपंच तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

सांवतगढ़सरपंच ने पदभार ग्रहण किया

दबलाना.सांवतगढ़पंचायत में निर्वाचित सरपंच मनीषा नागर ने शनिवार को पदभार ग्रहण किया। निवर्तमान सरपंच नरेंद्र शर्मा ने चार्ज दिया। उसके बाद सरपंच की अध्यक्षता में हुई बैठक में पंचायत सचिव छोटू लाल लोधा ने 12 फरवरी से शुरू होने वाले भामाशाह शिविर तथा स्वच्छ भारत मिशन की विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान उपसरपंच मंजू कंवर, वार्ड पंच मुकेश सिंह, हजारीलाल बैरवा सहित ग्रामीण मौजूद थे।

बड़ाखेड़ागांव में नवनिर्वाचित सरपंच ने पदभार संभाला

लाखेरी. बड़ाखेड़ामें नवनिर्वाचित सरपंच दीपिका शर्मा को निवर्तमान सरपंच बजरंगी बाई सचिव दुर्गाशंकर मीणा ने शपथ दिलवाई। शुक्रवार दोपहर को राजीव गांधी भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में समाज सेवी सुरेंद्र शर्मा, प्रवीण सहित वार्डपांच, ग्रामीण आदि मौजूद थे।

बंूदीका गोठड़ा में युवा सरपंच का जुलूस निकाला

बूंदी का गोठड़ा. पंचायतमें युवा सरपंच बाबूलाल सैनी के निर्वाचित होने से पंचायत क्षेत्र के ग्रामीणों में खुशी की लहर है। ग्रामीणों आतिशबाजी कर गुलाल लगाकर मिठाइयां वितरित कर एक-दूसरे को बधाई दे रहे है। ग्रामीणों ने नवनिर्वाचित सरपंच का गांवों में जुलूस निकाला और साफा बंधवाकर स्वागत किया। सरपंच ने सभी का आभार जताया। साथ ही पंचायत क्षेत्र में विकास कार्य करवाने का आश्वासन दिया। इस दौरान उपसरपंच लादूलाल सैनी, वार्डपंच भी साथ थे। वहीं सरपंच सैनी के पिता फूंदीलाल सैनी ने भी गांव-गांव, ढाणी-ढाणी जाकर ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया।

नमाना रोड। कालपुरिया पंचायत के नवनिर्वाचित सरपंच पंचों का स्वागत करते ग्रामीण।

बूंदी को गोठड़ा। पंचायत के नवनिर्वाचित सरपंच बाबूलाल सैनी, उपसरपंच लादूलाल सैनी का जुलूस निकालते ग्रामीण।