पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नए भवन निर्माण से आमजन को सुविधा मिलेगी: मेहता

नए भवन निर्माण से आमजन को सुविधा मिलेगी: मेहता

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिंडौली. न्यायालय सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट हिंडौली के नवनिर्मित न्यायालय भवन का लोकार्पण राजस्थान उच्च न्यायालय जोधपुर के निरीक्षण न्यायाधिपति संदीप मेहता ने किया। शनिवार सुबह आयोजित समारोह में मेहता ने संबोधित करते हुए कहा कि यहां पर आमजन की सुविधा के लिए यह भवन तैयार हो गया है।

सभी की भवन निर्माण से आवश्यकता पूरी हो गई है। जिला एवं सेशन न्यायाधीश बूंदी रमेशचंद मीणा ने भवन निर्माण का प्रतिवेदन पढ़कर सुनाया। साथ ही मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट गंभीर सिंह हिंडौली सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट दीपेंद्र माथुर ने भी संबोधित किया। हिंडौली अभिभाषक परिषद के अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने कहा कि भवन निर्माण से बीस वर्ष में हुई समस्या से निजात मिल गई है। पाल पर स्थित भवन जर्जर होने से हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती थी। न्यायाधिपति मेहता से शर्मा ने अतिरिक्त न्यायिक मजिस्ट्रेट खोलने की मांग भी की। समारोह में एसडीएम जयवीरसिंह कालेर, अभिभाषक जयसिंह सोलंकी, सत्येंद्र सिंह, महेश सोमाणी, अनिल गुर्जर, भंवरलाल गुर्जर, इलियास अंसारी, मनोज शर्मा, रेखा, महेश नामा, हिंडौली सरपंच मीनू खटोड़ सहित अन्य लोग उपस्थित थे। समारोह का संचालन एडवोकेट राजकुमार दाधीच ने किया।

इससे पहले मेहता ने गणेश पूजन के साथ नवनिर्मित भवन का फीता काटकर लोकार्पण किया। महिला बाल विकास की ओर से बालिका अलका मीणा सीडीपीओ आशा मीणा ने मेहता का स्वागत किया।

हिंडौली। लोकार्पण समारोह में उपस्थित गणमान्य लोग अभिभाषक।

हिंडौली। कस्बे में नवनिर्मित न्यायालय के भवन का राजस्थान उच्च न्यायालय जोधपुर के निरीक्षण न्यायाधिपति संदीप मेहता लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए।