बीएलओ का प्रशिक्षण 26 से होगा शुरू
बूंदी. शहरविधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 15 अक्टूबर से 10 नवंबर तक होगा। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (एसडीएम) बूंदी ने बताया कि बूथ लेवल अधिकारियों को एसडीएम कार्यालय में 26 से 30 सितंबर तक सुबह 9 से शाम 5.15 बजे तक प्रशिक्षण दिया जाएगा। 26 सितंबर को बूथ लेवल अधिकारी भाग संख्या 1 से 55 तक, 27 को भाग संख्या 56 से 110 तक, 28 को भाग संख्या 111 से 165 तक, 29 को भाग संख्या 166 से 220 तक एवं 30 को भाग संख्या 221 से 274 को प्रशिक्षण दिया जाएगा।