पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हाइरिस्क महिलाओं काे जांचा, दवाइयां दी

हाइरिस्क महिलाओं काे जांचा, दवाइयां दी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | झालीजी का बराना

पंचायतमुख्यालय के राजीव गांधी सेवा केंद्र पर मंगलवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र द्वारा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य शिविर लगा।

इसमें 34 महिलाओं की जांच में 6 हाइरिस्क मिलने पर दवाइयां दी। 9 कुपोषित और 13 अतिकुपोषित बचचों को रेफर किया। डॉ. योगेश श्रीवास्तव, महिला डॉ. अंजू वर्मा, एलएचवी ममता शर्मा, लैब टेक्नीशियन लोकेश सिंह, आशा सुपरवाइजर बनवारीलाल मीणा, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता भारती शर्मा आदि मौजूद थे।

भास्करन्यूज | दबलाना

दबलाना.रानीपुरापीएचसी में मंगलवार को शिविर लगा। पीएचसी प्रभारी डॉ. मोहम्मद शाहिद और डॉ. नीतू जेसवानी ने 31 गर्भवती महिलाओं की जांच में 4 हाइरिस्क मिलने पर उन्हें उचित सलाह दी। जांच में पांच कुपोषित बच्चे मिलने पर उन्हें बूंदी रैफर किया। पीएचसी प्रभारी के अनुसार क्षेत्र में पूर्व में सूहरी, बाल, सांवतगढ़, नीमोद, सोरण, बडग़ांव, रीसंदा, हरमाली का खेड़ा में लगे शिविरों में 150 गर्भवती महिलाओं की जांच में 30 हाइरिस्क मिली।

झालीजी का बराना। मातृ और शिशु स्वास्थ्य जांच शिविर में इलाज करते डॉक्टर।