पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सामूहिक तर्पण संस्कार कार्यक्रम हुआ

सामूहिक तर्पण संस्कार कार्यक्रम हुआ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बूंदी. गायत्रीशक्ति पीठ में सामूहिक तर्पण संस्कार कार्यक्रम हुआ।

राष्ट्रीय स्वयं सेवक के विभाग बौद्धिक प्रमुख मोहनलाल साल्वी ने सामूहिक तर्पण एवं श्राद्ध का महत्व बताया। कार्यक्रम में जिला समन्वय लोकेश नारायण शर्मा ने सामूहिक रूप से तर्पण संस्कार करवाया। इसके तहत सभी मृतात्माओं की शांति के लिए तर्पण संस्कार पिंडदान करवाया। इसके बाद पंचकुंडीय गायत्री यज्ञ का आयोजन हुआ। परिव्राजक रामदास साहू ने यज्ञ क्रिया संपन्न करवाई। अंत में पिंडों का विसर्जन किया तथा काक बलि, कुक्कुर बलि, देव बलि, पिपीलिका बलि एवं गोसेवा के लिए अंशदान निकालने का संकल्प लिया। यह जानकारी मुख्य ट्रस्टी कृष्णगोपाल कमल ने दी।