- Hindi News
- बैंक योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को बताया
बैंक योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को बताया
नाबार्ड,आदर्श महिला प्रशिक्षण एवं शिक्षण समिति, बड़ौदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक पेच की बावड़ी की ओर से गुढ़ागोकुलपुरा, ब्राह्मणों की झोंपडिय़ां, चैनपुरिया, बटवाड़ी में वित्तीय समावेशन शिविर लगाए। कार्यक्रम प्रभारी लक्ष्मणसिंह हाड़ा ने बताया कि शिविरों में ग्रामीणों को बैंक से जुड़कर सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की जानकारी दी। इस दौरान 200 नोफ्रिल बचत खाते खोले गए। शिविरों में बैंक प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, ग्रामीणों ने भाग लिया। संस्था के संजय शर्मा ने महिला, पुरुषों की बैंकिंग प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता कराई, जिनमें प्रथम तीन स्थानों पर रहने वालों को पुरस्कार दिए।