- Hindi News
- सरकारी कॉलेजों में कंप्यूटर की पढ़ाई चौपट
सरकारी कॉलेजों में कंप्यूटर की पढ़ाई चौपट
राज्यसरकार की लेटलतीफी से कॉलेजों में कंप्यूटर की सरकारी पढ़ाई ठप हो गई है। दरअसल सरकार का कॉलेजों में कंप्यूटर लगाने वाली कंपनी से करार खत्म हो चुका है और इस साल अभी तक पढ़ाने के लिए कोई व्यवस्था नहीं हो पाई है। वहीं सरकार के स्तर पर भी कोई गाइड लाइन जारी नहीं की गई है। ऐसे में विद्यार्थियों खासकर प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। गौरतलब है कि कॉलेजों में कंप्यूटर को अनिवार्य विषय के रूप में रखा गया है और राज्य सरकार द्वारा एजुकॉम कंपनी के साथ पांच साल पहले करार हुआ था। जिले के सरकारी कॉलेजों में दाखिला लेने वाले विद्यार्थी इससे प्रभावित हो रहे हैं।
प्रथम वर्ष के लिए अनिवार्य है कंप्यूटर
प्रदेश के सरकारी कॉलेजों में कंप्यूटर को स्नातक प्रथम वर्ष में अनिवार्य विषय के रूप में निर्धारित किया है। परीक्षा में शामिल होना अनिवार्य है और इसके लिए प्रत्येक विद्यार्थी से फीस भी ली जाती है।
^संबंधित कंपनी का करार खत्म होने के बाद चालू सत्र में कंप्यूटर की पढ़ाई नहीं हो रही है। अभी सरकार से कोई दिशा निर्देश नहीं मिले हैं।
-स्निग्धाद्विवेदी, प्राचार्यपीजी कॉलेज, बूंदी