होमगार्डों को स्थाई करने की मांग
बूंदी| होमगार्डोंको स्थाई करने की चल रही मांग अब जोर पकड़ने लगी है। होमगार्डों का कहना है कि वे रात-दिन पुलिस की तरह काम कर रहे हैं। यहां तक कि चुनाव से लेकर आपदा प्रबंधन आदि कार्य ठीक से कर रहे हैं। इसके बावजूद अभी भी सरकार स्थाई नहीं कर रही है। जबकि कई संस्थाओं के कर्मचारी ऐसे हैं जिन्हें सरकार द्वारा स्थाई कर दिया गया है। होमगार्डों का कहना है कि वर्तमान में वे पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रहे हैं। होमगार्ड हीरालाल ने बताया कि अनुबंध पर लगे कई कर्मचारी स्थाई नौकरी पा चुके हैं, लेकिन अभी तक भी होमगार्डों को स्थाई नहीं किया गया, जबकि मुख्यमंत्री वसुधंरा ने भी इनको स्थाई करने का आश्वासन दिया था।