पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिलास्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता 4 से

जिलास्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता 4 से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बूंदी| राजीवगांधी खेल अभियान के अंतर्गत जिला खेलकूद प्रशिक्षण केंद्र की ओर से 4 से 9 अक्टूबर तक खेल संकुल में जिलास्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। जिला खेल अधिकारी ने बताया कि प्रतियोगिता में 12 खेलों का आयोजन होगा, जिनमें कबड्‌डी, टेनिस, खो-खो, तैराकी, हॉकी, जिम्नास्टिक, वास्केटबॉल, बेडमिंटन, हैंडबॉल, एथलेटिक्स, वॉलीबॉल, टेबल टेनिस शामिल हैं। इनमें भाग लेने वाली महिला खिलाड़ी की आयु अधिकतम 25 वर्ष होनी चाहिए। यह प्रतियोगिताएं नॉक आउट बेस पर होंगी। जिलास्तरीय प्रतियोगिता से चयनित खिलाड़ी राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगी।