पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अजमेर ने गंगानगर को हराया फाइनल में बनाई जगह

अजमेर ने गंगानगर को हराया फाइनल में बनाई जगह

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
59वींराज्य स्तरीय सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता में रविवार को सीनियर सेकंडरी स्कूल खेल मैदान में क्वार्टर और सेमीफाइनल मुकाबले हुए।

14 वर्षीय छात्र वर्ग के क्वार्टर फाइनल मैच में अजमेर ने हनुमानगढ़ को 14-0 से, गंगानगर ने पाली को 5-2 से, जोधपुर ने झूंझुनू को 4-0 से तथा जयपुर ने उदयपुर को 3-1 से पराजित किया। ऐसे में अजमेर, गंगानगर, जोधपुर, जयपुर की टीमें सेमीफाइनल में पहुंच गई। शाम को पहला सेमीफाइनल अजमेर गंगानगर की बीच खेला गया। इसमें अजमेर ने गंगानगर को 2-0 से पराजित कर फाइनल में स्थान बनाया। 14 वर्षीय छात्रा वर्ग का पहला सेमीफाइनल मैच पाली जयपुर के बीच खेला गया। इसमें पाली ने जयपुर को 5-0 से पराजित किया। दूसरा सेमीफाइनल बूंदी उदयपुर के बीच खेला गया। इसमें बूंदी ने उदयपुर को 14-12 से पराजित किया। इस तरह सोमवार को 14 वर्षीय छात्रा वर्ग में पाली बूंदी के बीच फाइनल मैच खेला जाएगा। उधर, 19 वर्षीय छात्रा वर्ग के क्वार्टर फाइनल मैच में बूंदी ने उदयपुर को 20-11 से, जोधपुर ने गंगानगर को 12-0 से, हनुमानगढ़ ने जयपुर को 12-2 से पराजित किया। इसी तरह 17 वर्षीय छात्रा वर्ग में पहला सेमीफाइनल जोधपुर अजमेर के बीच खेला गया। इसमें अजमेर ने 19-7 से मैच जीता।

विधायकने खिलाड़ियों से मुलाकात की: विधायकडोगरा रविवार सुबह खेल मैदान पहुंचे और खिलाड़ियों से मुलाकात करने के साथ ही उनसे परिचय लिया। इस दौरान डीईओ पारसचंद जैन, बीईओ राजेंद्र खींची, शारीरिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष शिवराज खींची, संतोष पाटनी, गुरुदत्त शर्मा, मनेाज आर्य, इशहाक दुर्रानी, संतोष पंवार, संजय पांडे, जाकिर हुसैन, धीरज खींची, मुबारक जावेद, हरगोविंद धाबाई, रामप्रतापसिंह, अंजार अहमद आदि मौजूद थे।

बूंदी। सीनियर सेकंडरी स्कूल खेल मैदान में राज्य स्तरीय सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी।