पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिक्षक नेताओं ने की मंत्रियों को हटाने की मांग

शिक्षक नेताओं ने की मंत्रियों को हटाने की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बूंदी. राजस्थानशिक्षक संघ (राष्ट्रीय) कोटा मंडल की बैठक रविवार को मालनमासी मंदिर में प्रदेश के सहसंगठन मंत्री पन्नालाल शर्मा के मुख्य आतिथ्य में हुई।

इसमें मंडल के सभी कोटा, बूंदी, झालावाड़, बारां जिलों मेें हुए अभ्यास वर्ग, सत्र 2014-15 की सदस्यता और चुनाव की रुपरेखा, 26 से 26 सितंबर तक होने वाले शैक्षिक अधिवेशन के साथ ही विभाग की शैक्षिक समस्याओं पर चर्चा कर समीक्षा की। साथ ही स्कूल एकीकरण, समानीकरण और शिक्षक विरोधी भाषण देने वाले मंत्रियों अतिरिक्त मुख्य सचिव को पद से हटाने की मांग सरकार से की गई। वहीं 16 सितंबर को जयपुर में होने वाली संगठन की बैठक के लिए सुझाव लिए गए। इस दौरान मंडल संयुक्त मंत्री दिनेश स्वर्णकार,प्रदेश माध्यमिक सचिव ओमप्रकाश शर्मा,संभाग सह संगठन मंत्री गजेंद्र मालवीय, कोटा जिलाध्यक्ष जोधराज परिहार,प्रदेश सहसंगठन मंत्री (महिला) इंद्रा शर्मा, बंूदी जिलाध्यक्ष छोटू लाल शर्मा आदि ने संबोधित किया।