खेती के उपकरणों पर मिलेगा अनुदान
बूंदी. कृषिविभाग द्वारा अनुदान सहायता वित्तीय साल 2014-15 में जिले को आवंटित कृषि यंत्रों और सीड ड्रिल, हैरो , मल्टीक्रॉप पाॅवर, ड्रान थ्रेसर, रोटावेटर, डिस्क पलाऊ, ट्रैक्टर चलित रीपर, सीड कम फर्टीलाइजर ड्रिल, मेजसेलर एवं डीजल पंप पर दी जाएगी।
उपनिदेशक कृषि (विस्तार) मथुरालाल मीणा ने बताया कि विभागीय अनुदान सहायता का लाभ लेने के लिए किसानों को एसएसडीजी आवेदन पत्र के माध्यम से 31 अक्टूबर तक आॅनलाइन आवेदन करना है। उन्होंने बताया कि योजना का लाभ पूर्व में लाभ नहीं लेने वालों किसानों को ही मिलेगा।