60 छात्राओं को बांटे जूते-मोजे
बूंदी. विकासनगर स्थित बालिका सीनियर सेकंडरी स्कूल में सोमवार को बिटिया कार्यक्रम हुआ।
जयसिंह सोलंकी की स्मृति में प्रियंका सोलंकी की ओर से 60 छात्राओं को जूते-मोजे वितरित किए तथा एक बालिका की फीस जमा कराई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ स्व. सोलंकी की प|ी शुभांगी ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया। बाद में सभी ने सोलंकी को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में संस्था अध्यक्ष शालिनी विजय, अंजू अजमेरा, सचिव कमलेश गोयल, मीना अग्रवाल, कंचन हाड़ा सहित स्कूल स्टाफ छात्राएं मौजूद थीं। संचालन सुमित्रा शर्मा ने किया। नर्मदा मुराड़ियां ने आभार जताया।
बूंदी। विकास नगर बालिका सीनियर सेकंडरी स्कूल में छात्राओं को जूते-मोजे देती संस्कृति संस्था की पदाधिकारी।