- Hindi News
- डॉक्टरों ने काली पट्टी बांधकर किया विरोध
डॉक्टरों ने काली पट्टी बांधकर किया विरोध
बूंदी| सामान्यअस्पताल में पीएमओ डॉ. गजानंद वर्मा से हुए दुर्व्यवहार को लेकर गुरुवार को डॉक्टरों ने काली पट्टी बांधकर विरोध किया। बाद में आल राजस्थान इन सर्विस डॉक्टर्स एसोसिएशन की ओर से कलेक्टर को ज्ञापन देकर दोषियों के खिलाफ चिकित्सा परिचर्या अधिनियम में में मामला दर्ज कर गिरफ्तार करने की मांग की गई।
ज्ञापन में लिखा कि राजनीतिक व्यक्तियों द्वारा स्टाफ ड्यूटी में परिवर्तन के नाम पर पीएमओ के साथ दुर्व्यवहार किया गया, जबकि सामान्य अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ की ड्यूटी में परिवर्तन संबंधी जो भी सुधारात्मक प्रयास किए गए वह कलेक्टर द्वारा जारी निर्देशों के तहत ही किए गए थे। ऐसे में प्रशासन डॉक्टर्स को सुरक्षा प्रदान करने के साथ दोषियों की 48 घंटे में गिरफ्तारी की जाए। साथ ही दोषी कर्मचारी को निलंबित कर जिले से बाहर भेजें। यदि इन मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो डॉक्टर्स को मजबूर होकर आंदोलन, कार्य बहिष्कार, सामूहिक अवकाश, सामूहिक त्याग पत्र जैसा कदम उठाना पड़ेगा।
बूंदी। काली पट्टी बांधकर काम करते डॉक्टर।