कार्यकर्ताओं का किया सम्मान
बूंदी. सर्वहितकच्ची बस्ती संघर्ष समिति ने कार्यकर्ताओं का सम्मान समारोह आयोजित किया। मुख्य अतिथि विधायक अशोक डोगरा थे। अध्यक्षता पूर्व मंत्री हरिमोहन शर्मा ने की। विशिष्ट अतिथि पार्षद प्रेम जांगिड़, रामप्रकाश मीणा, आचार्य महावीरानंद रहे। कार्यक्रम संयोजक महावीरप्रसाद राठौर ने अतिथियों का स्वागत किया।