कृषि मंत्री का जन्मदिन मनाया
बूंदी. मालीसमाज ने गुरुवार को मालनमासी बालाजी मंदिर परिसर में कृषि और डेयरी मंत्री प्रभुलाल सैनी का जन्मदिन मनाया। मौके पर केक काटकर समाजबंधुओं ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया। कार्यक्रम में माली विकास समिति जिलाध्यक्ष सीताराम सैनी, शहर अध्यक्ष नंदलाल सैनी, श्यामसुंदर सैनी, राजकुमार सैनी, सुनील सैनी, श्योजीलाल सैनी, सोहनलाल सुमन, जगदीश, सुरेश, महावीर सुमन, दुर्गालाल सैनी, महावीर सैनी और परसराम आदि मौजूद थे।